Connect with us

कुमाऊँ

धामस की टीम पहुंची फाइनल में

अल्मोड़ा। ग्राम ढ़ैली में आयोजित मां स्याही देवी किक्रेट टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल का मुकाबला कोबरा 11 और धामस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कोबरा 11के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित व विक्की की शानदार पारियों की बदौलत कोबरा 11 ने निर्धारित 15 ओवर में 112 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में धामस के बल्लेबाज नवल की शानदार बल्लेबाजी द्वारा लक्ष्य 11 ओवर में ही हासिल कर लिया।

नवल को शानदार बल्लेबाजी पर मैन ऑफ मैच चुना गया। इस अवसर राजेंद्र जोशी, पंकज तिवारी, पवन जोशी, गिरीश जोशी, सोनू जोशी, हिमांशु जोशी, गांव – ढ़ैली व आसपास के अनेकों खेल प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News