Connect with us

उत्तराखण्ड

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और ठंडी हवाओं से तापमान हुई गिरावट, जानिए मौसम का हाल

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वही मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिरने लगा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। मानसून विदाई के बाद भले प्रदेश भर में बारिश न हुई हो।

लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाओं के भी चलने तापमान में असर देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कालाढुंगी को सीएम ने दिया विकास का खजाना

More in उत्तराखण्ड

Trending News