Connect with us

उत्तराखण्ड

टैम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 8 लोगों के मारे जाने की संभावना, रेस्क्यू टीम मौके पर

रुद्रप्रयाग। शनिवार को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। रूद्रप्रयाग जिले में टैंपो ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिरने की सूचना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहूँच गई है। बताया जा रहा है कि वाहन में 15 -16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया।

वाहन में 15 से 16 यात्रियों के होने की आशंका है। इस दुर्घटना में आठ लोगों के मरने की सूचना आ रही है। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - छात्रसंघ चुनाव में रैली के नाम पर हाईवे घेरकर हुड़दंग करना पड़ा भारी, 18 नामजद समेत 50 अज्ञात पर FIR
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News