Connect with us

कुमाऊँ

20 वर्षीय युवक ने बनाया मासूम को अपनी हवस का शिकार

राज्य के उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत सितारगंज से देवभूमि को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है , यहां 20 वर्षीय युवक द्वारा मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुराचार, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दुराचार के आरोपी को पकड़ने के लिये जुटी हुई है। फिलहाल वह घर से फरार बताया जा रहा है। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।इधर शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिये टीमें दबिश दे रही है।

बताया गया है कि आरोपित शुभम को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने बेट्री चुराने के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News