Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला होली जलूस के जरिए हुआ फागोत्सव का आयोजन

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।वही 26वां फागोत्सव का आगाज मंगलवार को महिला होली जलूस के जरिए हो चुका है।

मंगलवार को 20 महिला होली दलों द्वारा तल्लीताल से माल रोड होते हुए मल्लीताल राम सेवक सभा प्रांगण तक जलूस निकाला गया। इस दौरान आकर्षक कुमाऊनी व विभिन्न परिधानों में सजी धजी महिला दलों द्वारा होली गायन किया गया।

बता दे कि 9 मार्च को 2 बजे से स्थानीय टोलीयो की प्रतियोगिता होगी। तथा इस दौरान अल्मोड़ा रानीखेत,भीमताल,ज्योलिकोट भवाली,हल्द्वानी व गेठिया की टीमें प्रतिभाग करेंगी।12 मार्च को महिला बैठकी होली,13 मार्च को रंग धारण व चीर बंधन,14 को स्कूली बच्चो की प्रस्तुति,15 को कुमाऊनी भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए अपूण भाषा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 16 को महिला पुरुष होली गायन,17 को बच्चो का स्वांग,होली जलूस बैठकी होली पुरुष व चीर दहन तथा 19 मार्च को छलडी।

इस दौरान सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी मंटू, प्रबंधक विमल चौधरी, गोधन सिंह, भुवन बिष्ट, मोहित साह, हिमांशु जोशी, कैलाश बोरा, प्रो ललित तिवारी, ललित साह, हरीश राणा, सरस्वती खेतवाल, ममता रावत, रजनी चौधरी, प्रगति जैन, कलावती असवाल, भगवती सुयाल, ज्योति समेत भारी संख्या में महिलाएं जुटी रही।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News