Connect with us

उत्तराखण्ड

विधायक और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बीच हुई झड़प, मचा हड़कंप

किच्छा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राकेश शुक्ला और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट के बीच झड़प हो गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। एसडीएम और कोतवाल ने नारायण बिष्ट को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। विधायक राजेश शुक्ला कार्यक्रम में कुछ देरी से पहुंचे।
इस दौरान आंदोलनकारियों का संबोधन चल रहा था। एसडीएम कौस्तुब मिश्रा ने विधायक शुक्ला के पहुंचने पर संबोधन रुकवा दिया और आंदोलनकारियों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी। इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस नारायण बिष्ट ने विधायक शुक्ला पर राज्य आंदोलन के विरोध में काम करने का आरोप लगाया। इस पर विधायक भड़क गया।मामला बिगड़ता देख एसडीएम कौस्तुब मिश्रा और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह बीच बचाव में आ गए। प्रसाशन के हस्तक्षेप के बाद नारायण बिष्ट के साथ कांग्रेस से जुडे आंदोलनकारी कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाने के बाद आन्दोलनकारियों को विधायक राजेश शुक्ला ने शॉल ओढ़ कर सम्मानित किया।इस दौरान आन्दोलनकारियों के साथ ही आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक तनुजा बोरा, स्वास्थ्य कर्मी तृप्ती बोरा, दीवान सिंह कोरंगा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिवम सिंघल को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News