Connect with us

कुमाऊँ

जंगल में मिला लापता व्यापारी पवन कन्याल का शव

हल्द्वानी। लगभग एक महीने से लापता व्यापारी पवन कन्याल का पुलिस को जंगल में शव मिल गया है। पवन सुभाष नगर क्षेत्र के रहने वाला था। पुलिस को उसका शव ज्योलिकोट क्षेत्र के जंगल में मिला है। विदित हो कि एक महीने से लापता पवन कन्याल को पुलिस काफी दिनों से खोजने में लगी हुई थी। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को उसका शव बरामद हुआ। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वही घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं।शव की शिनाख्त पवन कन्याल के रूप में परिजनों ने उसके कपड़ों से की। एसपी सिटी जगदीश चंद्र और सीईओ शांतनु पाराशर ने जानकारी देते बताया कि पुलिस शव का डीएनए व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव है। फिलहाल पवन के परिजनों ने शव की शिनाख्त उसके कपड़ों से की है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News