Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में उफान पर आया नाला, बह गई कार

नैनीताल जिले में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। वही कालाढूंगी के मेथीशाह नाले में पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई हालांकि कार सवार दो युवकों की जान बाल बाल बच गई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि यह दोनों लोग कार से नाला पार कर रहे थे और उनकी कार मलबे में फंस गई जिसके बाद पहाड़ों में तेज बारिश के चलते अचानक नाले में भारी पानी आ गया जिससे यह कार बह गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद नाले से ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नालो और रपटों में पानी आने के दौरान उसको पर नहीं करें। पुलिस के चेतावनी के बाद भी लोग जान जोखिम डालकर नालों और रपटों को पार कर रहे हैं जिसके चलते आए दिन हादसे देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  तीन महीनों में ही बड़े-बड़े गड्ढे!, Delhi Dehradun Expressway की Viral Video ने उड़ाए होश

More in उत्तराखण्ड

Trending News