Connect with us

उत्तराखण्ड

हवा में फायरिंग करना पड़ा भारी,एक की मौत

हवा में फायरिंग करना तीन दोस्तों को भारी पड़ गया। जसपुर क्षेत्र के खुर्द में एक दर्दनाक हादसे में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। तीन दोस्त शादी में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उससे पहले तीनों कहीं बैठे थे। इस दौरान एक युवक ने हवा में तीन फायर किए।दो फायर हो गए थे, लेकिन एक गोली पिस्टल के चेंबर में ही फंसी रह गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक व्यापारी निशू अरोरा अपने तीन दोस्तों पवन भल्ला, मोंटी ओर पराग के साथ जसपुर खुर्द में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।इसी दौरान उसके दोस्त अपने पिस्टल से हवा में फायरिंग करने लगे। दो गोली चलने के बाद ट्रिगर में एक गोली फंस गई। एक गोली नहीं चली। जैसे ही फायर करने वाले युवक ने पिस्टल नीचे किया, अचानक गोली खुद ही चल गई और सीधे व्यापारी निशु के गले में लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News