Connect with us

Uncategorized

निर्धन असहाय लोगों के मसीहा उत्तराखंड मुखिया पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल


रिपोर्ट – विनोद पाल

टनकपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जनपद चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल एवम टनकपुर, बनबसा के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों एवम कैंप कार्यालय की टीम द्वारा निर्धन और असहायों को शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य स्थानों पर कंबल वितरित किए गए और उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में मरीजों को कंबल वितरित कर मरीजों की कुशल क्षेम जानी एवम उनको बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कंबल वितरण कार्यक्रम में तुलसी कुंवर मंडल अध्यक्ष टनकपुर, कमलेश भट्ट मंडल अध्यक्ष बनबसा, अनिता यादव मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, शशांक गोयल मंडल महामंत्री , नरेंद्र धामी शोसल मीडिया प्रभारी, एवम अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कैंप कार्यालय के राजपाल चौहान, जीवन सिंह नेगी प्रशासनिक अधिकारी, शशांक पांडेय वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार

More in Uncategorized

Trending News