Connect with us

उत्तराखण्ड

सुबह सुबह ट्रक की चपेट में आया युवक,मौत

लालकुआं ।यहां आज सुबह सुबह सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के पास एक ट्रक ने राहगीर को युवक को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं ट्रक चालक मौके से फरार है।

बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़ा ट्रक बैक कर रहा था इस दौरान राहगीर चपेट में आ गया। मृतक की शिनाख्त उधम सिंह नगर दिनेशपुर निवासी 22 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News