Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के अगले सीएम फिर से पुष्कर सिंह धामी ही होंगे-सूत्र, 23 को होगा शपथ ग्रहण समारोह

देहरादून। उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में मंथन लगभग समाप्त हो चुका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का चयन भी कर लिया गया है, सिर्फ नाम की घोषणा होना बाकी है। सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जायेगी।
सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के अगले सीएम फिर से पुष्कर सिंह धामी को ही बनाया जा रहा है, हालांकि उनके नाम की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। भाजपा उत्तराखंड में ऐसे मुख्यमंत्री का चयन करना चाहती है जो अपनी कार्यकुशलता के साथ-साथ राज्य का विकास और पांच साल का सफल कार्यकाल पूरा कर सके। बता दें कि रविवार को दिल्ली में पार्टी हाईकमान द्वारा लगातार बैठक की गई। बैठक के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून को रवाना हो गये, सूत्रों के मुताबिक जहाँ धामी को पुनः उत्तराखंड की कमान सौंपने पर सहमति बनी हुई है, वहीं दिन में कई बार सीएम को लेकर अनिल बलूनी के नाम पर भी चर्चा की गई और भी कई नाम चर्चाओं में रहे।
दिल्ली में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर काफी देर तक बैठक चली। दूसरी तरफ गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर भी घण्टों बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के लिये रवाना हुए।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News