Connect with us

उत्तराखण्ड

दु:खद खबर-गोमती में गिरी कार, मौके पर ही दो की मौत…

बागेश्वर। गोमती घाटी के दूरस्थ क्षेत्र में एक कार देर शाम गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शवों को गोमती से निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

रविवार की देर शाम एक कार छ्त्यानी से भकुनधार की ओर लौट रही थी। भकुनधार पर चालक बलवीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू रोज अपनी कार खड़ी करते थे। वे सवारी छोड़कर वापस लौट रहे थे। तभी कार असंतुलित हो गई और गोमती नदी में गिर गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

कार चालक व मालिक बलवीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू पुत्र हरिमोहन बिष्ट निवासी छत्यानी व कार में सवार मंगल नाथ पुत्र राम नाथ निवासी रौल्याना की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े पडें। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे व तहसीलदार तितिक्षा जोशी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस देर रात तक रेस्क्यू आपरेशन में व्यस्त थी।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News