Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

Uncategorized

चमोली की नीती घाटी में हुई बर्फबारी, बर्फीले तूफान से कई घरों की उड़ी छत


प्रदेश में आज मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में बारिश और ओलवृष्टि हुई है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। चमोली जिले के नीती घाटी में बर्फबारी हो रही है। नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में बर्फबारी से घर ढक गए हैं और बर्फीली हवाएं चलने से कई घरों की छतें उड़ गई हैं।


चमोली जिले की नीती घाटी में आज जमकर बर्फबारी हुई। नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में बर्फबारी के बाद से घरों से लेकर खेत तक ढक गए हैं। बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। गांव को जाने वाले कई रास्ते भी बाधित हो गए हैं।

chamoli
चमोली में बर्फबारी——–
बर्फीले तूफान से कई घरों की उड़ी छत
चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में बर्फीले तूफान से कई मकानों की छतें उड़ गईं हैं। जिससे गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। नीती घाटी में शुक्रवार शाम से बर्फबारी हो रही है। बता दें कि इन दिनों इस क्षेत्र के लोग अपने शीतकालीन प्रवास जनपद चमोली के निचले इलाकों में निवास करते हैं।

chamoli
बर्फीली हवाओं से छत उड़ी ——
कई पैदल मार्ग भी हुए छतिग्रस्त
पिछले तीन चार दिनों से घाटी में लगातार खराब मौसम बना हुआ है। जिस कारण गांव वाले अपने मूल गांव के घरों का जायजा लेने गए। तो उन्होंने देखा कि वहां पर कई घरों के छते बर्फीली हवाएं से उड़ी हुई है।

chamoli
नीती घाटी में बर्फबारी ——–
गांव को जाने वाले पैदल मार्ग भी कई जगहों पर अत्यधिक बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। आपको बता दें कि मई प्रथम सप्ताह के गांव वाले शीतकालीन प्रवास से अपने मूल गांव की ओर वापस लौटने वाले हैं। गांव वालों ने उचित मुआवजे की मांग की है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सनातन ऐड इंडिया के प्री लॉन्च में सनातन ऐड इंडिया के प्रवक्ता विवेक कॉल ने सनातन ऐड का किया वर्णन

More in Uncategorized

Trending News