Connect with us

उत्तराखण्ड

वन विभाग की टीम ने किया वीर सैयद बाबा मजार को ध्वस्त

रिपोर्ट – भुवन ठठोला

नैनीताल । वन भूमि पर धार्मिक अतिक्रमण के खिलाफ विभाग ने कार्यवाही करते हुए अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें नैनीताल के अय्यारपाटा क्षेत्र में पहाड़ी वाले सय्यद बाबा की मजार स्थित है। मजार कई सालों से वन भूमि में अवैध रूप से बनी हुई है।

गुरुवार को क्षेत्र के रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने धामिक अतिक्रमण को हथौड़ा, घन, सब्बल से ध्वस्त कर दिया। वहीं अब नैनीताल के आसपास सरकारी भूमि में बनी अवैध मजारो को चिन्हित कर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। रंजन प्रसाद कुमार वन दरोगा संतोष गिरी वन दरोगा हरीश चंद्र आर्य वन दरोगा हरीश राणा राजेश वर्मा नारायण चंद्र मीना बोरा, हेमा बिष्ट,चंद राम, देवेंद्र कुमार, कुंदन बिष्ट ,मनीष ,रजत कुमार ,आदि कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , विधायक हुए शामिल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News