Connect with us

उत्तराखण्ड

पर्दे की दुकान में लगी भीषण आग, चपेट में आया शूज स्टोर

डोईवाला में एक पर्दे की दुकान में भीषण अग्निकांड हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैल गई जिसकी चपेट में पास का एक शूज स्टोर भी आ गया। आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख हो गया है।जानकारी के अनुसार देहरादून रोड पर गुरुवार तड़के एक दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्नि शमन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए पहुंच गई।फायर ब्रिगेड के वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पा लिया। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : पंजाबी वूमेंस क्लब की वर्ष 2026 – 2028 नई कार्यकारिणी हुआ गठन…

More in उत्तराखण्ड

Trending News