Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगना है जरूरी- हरक

राज्य में कोरोला के बढ़ते मामले को देखते हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सम्पूर्ण राज्य में कोरोना कर्फ्यू लगाये जाने की पेशकश की है। आज होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सरकार द्वारा पहले कहा जा रहा था कि लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा लेकिन अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने इसकी पैरवी की है। वहीं सरकार मिनी लॉकडाउन पर फोकस करती आ रही है। प्रस्तावित मंत्रीमंडल की बैठक में सरकार के स्तर से इस पर फैसला किया जा सकता है।

वन एवं आयुष मंत्री हरक सिंह कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए गंभीर है। उनका कहना है कि लॉकडाउन अब जरूरी हो गया है। वह अन्य मंत्रियों के संपर्क में है और वह भी इस सख्ती से सहमत है। कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन पर फैसला नहीं भी लिया गया तो सरकार कोरोना कर्फ्यू को अन्य स्थानों पर लागू करने पर विचार कर सकती है। इसके साथ ही कोविड चेन को तोड़ने के लिए अन्य सख्त उपाय भी अपनाए जा सकते हैं। वहीं कुछ दिन पहले हुई बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने मिनी लॉकडाउन का जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News