Connect with us

कुमाऊँ

बेकाबू ट्रक ने ली बाइक सवार युवक की जान

अल्मोड़ा। धौलछीना से आगे सेराघाट मोटरमार्ग में आज बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल डाला है। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक धौलछीना—जमराड़ी के बीच बुंगा के पास ट्रक ने मोटरसाईकिल संख्या— डीएल 8 एचसी—5191 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक ट्रक के नीचे आ पड़ा और उसकी कुचल जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक व उसका एक और दोस्त दिल्ली से मुनस्यारी घूमने आए थे। दोनों अलग—अलग बाइक से मुनस्यारी से दिल्ली लौट रहे थे। ट्रक भी सेराघाट से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। फिलहाल राजस्व पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News