Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनी झील में समाया सीवर का गंदा पानी

रिपोर्टर -भुवन ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर रिक्शा स्टैंड के पास सीवर का गंदा पानी नैनी झील में समा रहा है।

इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सनवाल स्कूल के रास्ते में सीवर का गंदा पानी बह रहा है, और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानियों से गुजरना पड़ा। बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सीवर का गंदा पानी माल रोड में बहता हुआ नैनी झील में समाया। भाजपा मंडल के अध्यक्ष आनंद बिष्ट सीएम धामी के आगमन की तैयारी में लगे रहे, उन्होंने जब देखा कि सीवर का गंदा पानी बहता हुआ झील में जा रहा है उन्होंने तत्काल जल संस्थान के अधिकारियों को फोन करके इसकी सूचना दी।

Ad
यह भी पढ़ें -  NEET UG 2026 परीक्षा के लिए देहरादून में धारा 163 लागू, जानें क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News