Connect with us

उत्तराखण्ड

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी

टनकपुर। टनकपुर निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा दी। आनन-फानन में परिजन महिला को उप-जिला अस्पताल लेकर आए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर पूर्णागिरि विहार कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय सीमा देवी पत्नी मोनू यादव ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर टंगे पाइप से खुद को फांसी लगा ली। महिला को फांसी लगा देख परिजनों में हडकंप मच गया। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिला को पाइप से निकालकर तुरंत उप-जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर उमर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार वह बीते पांच साल से मायके में ही रह रही थी। एसआई राधिका भंडारी ने बताया कि महिला के पांच वर्षीय बेटे आयुष ने सबसे पहले महिला को पाइप में टंगा देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। बताया फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News