Connect with us

कुमाऊँ

सेल्फी के चक्कर में युवक ने गंवाई जान ,मौत

अकसर युवा वर्ग सेल्फी लेने के चक्कर में इतना पागल हो जाता है कि उसे अपनी जान की परवाह भी नहीं रहती। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी के गौला पुल से सामने आया है जहां एक युवक ने सेल्फी के चक्कर में अपनी जान गवा दी। युवक की पुलिया से नीचे गिरने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हल्द्वानी के इंदिरा नगर निवासी नूर हसन के रूप में हुई है
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग सवा आठ बजे गौला पुल पर सेल्फी खींच रहा एक युवक असंलित होकर पुल से नीचे जा गिरा। इस घटना की जानकारी तुरंत वनभूलपुरा पुलिस को दी गई। जहां से पुलिस टीम पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अपने ही वाहन में बिठाकर बेस चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा करवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसकी शिनाख्त इंदिरा नगर निवासी नूर हसन पुत्र छोटे के रूप में हुई।

More in कुमाऊँ

Trending News