Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बाघ एक्सप्रेस का डिब्बा उतरा पटरी से,मचा हड़कंप

काठगोदा।यहां पर रेलवे स्टेशन पर संटिंग के दौरान बाघ एक्सप्रेस रेल का डिब्बा पटरी से उतर गया। डिब्बा पटरी से उतरते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामले में रेलवे अधिकारियों की ओर से जांच बैठा दी गई है। स्टेशन मास्टर व संटिंग मैन पर कार्रवाई हो सकती है।बाघ एक्सप्रेस 13019 सप्ताह के सातों दिन हावड़ा जंक्शन से काठगोदाम (नैनीताल) तक चलती है। यह रेल हावड़ा जंक्शन से 09:45 बजे निकलती है और 09:25 बजे नैनीताल पहुंचती है। यानी कुल 35 घण्टे 40 मिनट में सफर तय करती है और यात्रा के दौरान 59 स्टेशनों पर रुकती है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह 10:15 बजे ट्रेन की संटिंग कराई जा रही थी। इसी बीच लास्ट का डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया। डिब्बा पटरी से उतरते ही ट्रेन को रोक दिया गया। संटिंग लाइन कर्मचारियों ने मिलकर डिब्बे को पटरी पर ला खड़ा कर दिया। इससे पहले अधिकारियों की ओर से एसपीएआरटी को भी लालकुआं से बुला लिया गया था। लेकिन उससे पहले ही डिब्बा पटरी पर पहुंच गया था। इस बड़ी लापरवाही को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में स्टेशन मास्टर व संटिंग मेन कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News