Connect with us

उत्तराखण्ड

घरों को दिनदहाड़े निशाना बनाने लगे चोर

संवाददाता शंकर फुलारा

हल्द्वानी। शहर में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आलम यह है कि चोर अब दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। इस क्रम में चोरों ने एक घर में धावा बोल दिया। चोरों ने वहां से गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में केसरवानी कॉम्पलैक्स बरेली रोड निवासी आकाश केसरवानी ने कहा है कि बीती दोपहर अज्ञात चोर उसके घर में घुस गया और दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। उसका कहना है कि चोर घर से अन्य सामान भी ले उड़े हैं।

चोरों ने वारदात को इतने शातिराना अंदाज में अंजाम में दिया कि घर में मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad
यह भी पढ़ें -  UKD नगर अध्यक्ष की पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या, 18वीं सालगिरह पर उठाया खौफनाक कदम

More in उत्तराखण्ड

Trending News