Connect with us

कुमाऊँ

13 ग्राम स्मैक के साथ भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

प्रदेश भाजपा के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रायवाला थाना पुलिस ने खांड गांव के पास भाजपा नेता सहित तीन युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी के अनुसार जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे हड़बड़ा गए और कार को मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। तीनों ने कुछ सामान छिपाने का प्रयास किया लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद की है।

तीनों आरोपियों के नाम देवेंद्र पोखरियाल (31 वर्ष) उर्फ भट्टी, दीपक सिंह रावत (27 वर्ष) उर्फ दीया और सुभांकित रावत (27 वर्ष) उर्फ मन्नू है। यह सभी श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले हैं। बताते चलें कि सुभांकित रावत (27वर्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी भी है। इससे पूर्व भी भाजपा की युवा मोर्चा जिले की टीम में शामिल एक दूसरे युवक को महापौर की फेसबुक आईडी और वेरीफाइड पेज को हैक करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News