Connect with us

उत्तराखण्ड

आधी रात को चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन घायल

बाजपुर के पिलिया गांव में आधीरात को ताबड़तोड़ गोलियां चली। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्टोन क्रशर पर करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां चली।घटना के बाद से अस्पताल और बाजपुर में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह का पिपलिया गांव स्टोन क्रशर को लेकर विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। दो पक्षों के बीख् मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
इसके बाद कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने डोर बेल बजाई, घर के अंदर से ताबड़तोड गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए।सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि तजिंदर सिंह, मोहित और हरप्रीत सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News