Connect with us

Uncategorized

तिकोनिया के गुरु तेग बहादुर गली में गुलदार घर की छत पर बैठा दिखा

हल्द्वानी के रिहायशी इलाकों में गुलदार की दस्तक फिर शुरू हो गई है। काठगोदाम के निर्मला स्कूल के पास से कुछ दिनो पहले गुलदार ने एक छोटे बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। जिसके बाद से शहर के लोगो में भय का माहौल बना हुआ था।

लेकिन एक बार फिर से गुलदार देखने से लोगों में हड़कंप मच गया है। इस बार गुलदार शहर के बीचों-बीच तिकोनिया के गुरु तेग बहादुर गली में गुलदार घर की छत पर बैठा हुआ देखा गया है। स्थान लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, लेकिन तब तक गुलदार कलावती कॉलोनी की तरफ निकल गया।

वहीं गुलदार के शहर के बीचो-बीच दिखे जाने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और अब लोगों का शाम के बाद घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है, कि कब जाने गुलदार का हमला हो जाए

यह भी पढ़ें -  चमोली की THDC के बाद अब तपोवन टनल में हो रहा पानी का रिसाव, कर्मचारियों को हटाया

More in Uncategorized

Trending News