Connect with us

उत्तराखण्ड

आज उत्तराखंड मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा में खेलेंगे होली स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

टनकपुर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद चंपावत आ रहे है।

यह जानकारी देते हुए पूर्णागिरि उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह नें बताया कि मुख्यमंत्री 04 मार्च को अपराह्न 04 बजे कार द्वारा रामलीला मंच, डेविड पेंटर, हाईस्कूल गुदमी बनबसा पहुंचेंगे और 5 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

उसके उपरांत कार द्वारा प्रस्थान कर 5.15 बजे गांधी मैदान, टनकपुर पहुंचेंगे और 6.15 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री 6.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 6.30 बजे सिंचाई विभाग विश्राम गृह, कैनाल बनबसा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

रिपोर्ट – विनोद पाल

Ad
यह भी पढ़ें -  वापस लौटे!, देहरादून में घुसे निहंग सिख बातचीत के बाद माने, पोंटा साहिब की तरफ भेजा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News