Connect with us

कुमाऊँ

बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत,मौत

रामनगर। सड़क दुर्घटना के कई मामले हर रोज सामने आते रहते हैं । गत रात्रि रामनगर में दो लोगों की जान चली गई। ट्रैक्टर ट्रॉली से भिंड़त होने पर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का जब परिजनों को पता चला तो पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार रामनगर के हल्दुआ में देर रात बाइक सवार तीन युवक एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराए। इस हादसे में घायल तीनों युवकों को तुरंत 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से पीरूमदारा के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को चिकित्सालय में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान मुसरत अली व नसीरूद्दीन के रूप में हुई है। 22 वर्षीय मुसरत अली गुलरघट्टी के नई बस्ती का रहने वाला था, जबकि 24 वर्षीय नसीरुद्दीन तेलीपुरा का निवासी है। जबकि गूल्लरघट्टी निवासी सुलेमान भी घायल हुआ है और उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

More in कुमाऊँ

Trending News