Connect with us

उत्तराखण्ड

दर्दनाक हादसा: नैनीताल में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

पर्वत प्रेरणा संवाददाता
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार चार युवक जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।
सुबह लगभग 8:30 बजे गेठिया क्षेत्र के पास हुए इस हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस एसआई सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।
इस दर्दनाक हादसे में उन्नाव के पीताम्बर नगर निवासी अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर सड़क से डिवाइडर तक गुलदार की चहलकदमी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News