Connect with us

उत्तराखण्ड

दुर्घटनाओं में रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

हल्द्वानी : जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग द्वारा 28 जून से 30 जून 2024 के मध्य सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा वाहन चालकों को दुर्घटनों पर अंकुश लगाने हेतु जागरूक भी किया गया । सम्भागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी उन्होंने कहा 28 जून से 30 जून के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों ओवरलोडिंग यात्री वाहन, भार वाहन में यात्री ढोना, शराब का सेवन बिना परमिट, टैक्स, फिटनेस, बीमा आदि अभियोगों में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। उन्हांेने बताया प्रवर्तन टीम द्वारा विकास खण्ड बेतालघाट मार्ग में बस के 04 व टैक्सी मैक्स 31, दो पहिया वाहन, 09 अन्य वाहन 28 कुल चालान 72 हुए तथा ओखलकांडा मार्ग में बस के चालान 08, टैक्सी मैक्स 45, वह दोपहिया वाहन के 13 तथा अन्य वाहनों के 21 कुल चालान 87 किये गये। सैनी ने वाहन चालकों से अपील की है कि मानसून का सीजन है इसको देखते हुये वाहन चालक अपने वाहनों में यात्रा के दौरान दुर्घटना के बचाव हेतु मानकों अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -  एलन मस्क ने पूछा, क्या अंबानी है भारत के असली बॉस?, राहुल गांधी ने दिया जवाब

More in उत्तराखण्ड

Trending News