Connect with us

कुमाऊँ

ट्रक खाई में गिरा,एक की मौत, एक घायल

भवाली। यहां अल्मोड़ा मार्ग निगलाट के पास बीती रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा,इस हादसे में ट्रक के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ है।सड़क से गुजर रहे वहानों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने चालक परिचालक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल कर सीएचसी भवाली भेजा।

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी से लमगड़ा अल्मोड़ा जा रहा ट्रक संख्या यूके 01 सीए 1240 निगलाट के पास अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में चालक राजेन्द्र सिंह 37 पुत्र खड़क सिंह निवासी लमगड़ा, परिचालक हीरा सिंह 40 पुत्र खुशाल सिंह निवासी मटियाल सवार थे। हीरा सिंह की मौके पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने चालक को हॉस्पिटल भेजा, जिसके बाद उसे हायर सेंटर भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in कुमाऊँ

Trending News