Connect with us

कुमाऊँ

चाय का ठेला खींचते महिला को ट्रक ने मारी टक्कर,मौत

उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों की नई खबरें सामने आती रहती है। जिसको लेकर इस समय एक बड़ी खबर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर से सामने आ रही है यहां पर एक ट्रक ड्राइवर के द्वारा चाय की ठेली खींच रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
रम्पुरा निवासी 31 वर्षीय रेखा पुत्री नेतराम अपने भाई कैलाश के साथ रामपुर रोड पर चाय की ठेली लगाती थी। वह ठेली खींच कर घर ले जा रही थी। बताते हैं कि पीछे से आ रहे ट्रक संख्या यूके 06 सी बी 2564 ने उसे टक्कर मार दी, जिससे रेखा की मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

More in कुमाऊँ

Trending News