Connect with us

उत्तराखण्ड

जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद होने पर मचा हड़कंप

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद किया है। मामले की रिपोर्ट सीआइएसफ की महिला निरीक्षक ने डोईवाला कोतवाली में दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआइएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत में अवगत कराया है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है।

चौकी प्रभारी जौलीग्रांट ने उक्‍त विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News