Connect with us

कुमाऊँ

दो लाख का चोरी माल समेत दो गिरफ्तार

हल्द्वानी। चोरी के एक मामले में हल्द्वानी पुलिस ने सामान सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरे गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। एसपी सिटी हरवंस सिंह ने बताया कि डेविड शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा हाल निवासी कलावती कॉलोनी हल्द्वानी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज किए गए मामले में पुलिस ने गत रात्रि मंडी बायपास से दो अभियुक्त गणों को दुकान के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। चोरों द्वारा वादी की दुकान से 32 कट्ठे जीरा, 5 कट्टे धनिया, 6 पैकेट हरी इलायची चोर ली, चोरी के सामान की कीमत लगभग ₹205000 आंकी गई है। चोरी में प्रयुक्त टेंपो संख्या यूके 04 टी वी 17 41 को मय माल के पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने टेंपो को भी चीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि डेविड शर्मा द्वारा पुलिस को 2 जनवरी की रात्रि 9:00 बजे दुकान का ताला तोड़कर दुकान से जीरा, धनिया एवं इलायची आदि सामान चोरी किये जाने की तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने करवाई करते हुए माल समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए अभियुक्तों में गगन पुत्र रामविलास राज निवासी जैगुआर थाना मधुबन जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार और अब्दुल रहमान उर्फ राजा पुत्र रफीक राजा निवासी इंदिरानगर ठोकर थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी है। गगन हाल में किराए के मकान में सब्जी मंडी वाली गली में रहता है। पुलिस ने बताया कि दोनों दुकान पर काम करते थे अभियुक्त गणों की निशानदेही पर सामान बरामद हुआ। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बाल कृष्ण आर्य चौकी हीरानगर, कांस्टेबल सीपी विनोद राणा, कांस्टेबल सीपी नसीम अहमद, कांस्टेबल सीपी केशव आदि बोरा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News