Connect with us

उत्तराखण्ड

तेज बहाव नाले में बह गई दो मासूम, एक का शव बरामद

देहरादून। यहां आमवाला रायपुर क्षेत्र में बह रहे तेज नाले के बहाव में दो मासूम बच्चीयां कागज की तरह बह गई। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने बच्चियों की खोजबीन शुरू की। एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। अभी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अचानक नाले में आए तेज बहाव पानी से पास में खेल रही बच्चियां बह गई।

इस घटना के बाद परिवार वाले बेहद परेशान हैं। वह खुद भी नाले में ढूंढ खोज में जुटे हुए हैं। घटना के बाद एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और टीम ने सर्च अभियान चलाया। अचानक नाले का पानी बढ़ आने से उसमें दो बच्चियां रचना 8 वर्ष और खुशी 7 वर्ष बढ़ गई। रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि नाले में पानी का बहाव बहुत तेज है, परंतु टीम द्वारा सर्च अभियान चलाकर एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है और दूसरी की खोजबीन जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News