Connect with us

उत्तराखण्ड

दो साल पहले चीला शक्ति नहर में डूबी कार को एसडीआरएफ ने निकाला, बरामद हुआ कंकाल

ऋषिकेश चीला शक्ति नहर में दो साल पहले पिता-पुत्र कार समेत डूब गए थे। इस दौरान तीन साल के बेटे का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन 32 साल के पिता का पता नहीं चल पाया। वही अब दो साल बाद एसडीआरएफ ने चीला शक्ति नहर से कार और लापता व्यक्ति का कंकाल बरामद किया है।जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह चीला शक्ति नगर में एक कार नजर आई। दरअसल, इन दिनों चीला शक्ति नहर का मरम्मत के लिए क्लोजर लिया गया है। जिससे नहर का पानी सूख गया है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल। कार के भीतर एक मानव कंकाल भी बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

More in उत्तराखण्ड

Trending News