Connect with us

उत्तराखण्ड

कोसी नदी में डूबे दो युवक, बडेरी के समीप एक का शव बरामद

बेतालघाट। खैरना गरमपानी के समीप भुजान के समीप कोसी नदी में दो युवक डूबे। एक युवक का शव बढेरी क्षेत्र से बरामद हुआ। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार को एयर फोर्स भवाली कार्यालय में ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत राजस्थान निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार यादव व खुर्द, थराली, तहसील ग्वालदम 21 वर्षीय संजय पांडे अपने कुछ साथियों के खैरना रानीखेत स्टेट हाइवे पर भुजान क्षेत्र पहुंचे और खाना खाने के बाद कोसी नदी में नहाने के लिए चले गए। वहीं नदी के उफान में संजय पांडे और रवि कुमार यादव डूब गए। वहीं दोनो युवकों के डूबने से हड़कंप मच गया।

आसपास के लोग घनटनास्थल स्थल पर पहुंचे और दोनों युवकों की तलाश में जुट गए। जिसके चलते घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर बढेरी क्षेत्र से युवक का शव बरामद किया गया।

इस दौरान स्थानीय गोताखोर हरेंद्र सिंह मेहरा, गोविंद, मेहरा, गणेश मेहरा, ईश्वर मेहरा की मदद से नदी के बीच फसे शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं एसडीआरएफ और पुलिस के जवान दूसरे युवक की खोजबीन में जुटे हुए है।

बेतालघाट थाने से एसआई रमेश पंत ने अनुसार शव की शिनाख्त रवि कुमार यादव के रूप में हुई है। बेतालघाट पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News