Connect with us

उत्तराखण्ड

बेकाबू होकर निजी स्कूल के बच्चों से भरी बस पेड़ से जा टकराई,एक की मौत

देहरादून।यहां के विकासनगर से बड़ी खबर है। बता दें कि विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला में छात्र-छात्राओं से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक छात्रा के मौत की खबर है। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर घायल हुआ है। घायल छात्र का जीवनगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बाड़वाला स्थिति एक निजी स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी।जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकराई।इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 12 साल की छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है।इस मामले में डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News