Connect with us

उत्तराखण्ड

अलकनंदा नदी में अनियंत्रित होकर जा गिरी कार , एक की मौत,चार घायल,2लापता

रुद्रप्रयाग। सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ नेशनल हाईवे में एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि 4 लोग घायल हो गये वहीं 2 लोग लापता बताये जा रहे है। सुबह करीब 9 बजे रूद्रप्रयाग-ब्रदीनाथ नेशनल हाईवे में पुलिस लाइन रतूड़ा के पास बोलेरो वाहन संख्या यूके 07 डीएस/ 5845 अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा।सूचना पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी घोलतीर, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ, जल पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।रेस्क्यू टीम ने चार लोगों को खाई से निकाल कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इनमें नेहा (12 वर्ष), वंदना (11 वर्ष), एक बच्चा (4 वर्ष), राधा (35 वर्ष) निवासी प्रेमनगर देहरादून शामिल है। इन सभी को रेस्क्यू कर पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग की गाड़ियों से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है। अस्‍पताल में वंदना की मौत हो गई। अन्य सदस्यों की खोजबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News