Connect with us

उत्तराखण्ड

दुःखद- खाई में गिरी यूटिलिटी वैन, एक ही परिवार के दो लोगों की हुई मौत, एक महिला घायल

विकासनगर। एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

सोमवार सुबह क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी।

यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - बेटे को पूछतांछ के लिए हिरासत में ले गई पुलिस, छोड़ने की गुहार लगाकर थाने पहुंची मां ने सदमे में तोड़ा दम

More in उत्तराखण्ड

Trending News