Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सड़क हादसे के दौरान खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, तीन की मौत ,दो घायल

टिहरी में नैनबाग तहसील के बेल गांव के समीप देर रात करीब एक यूटीलिटी खाई जा गिरी।जानकारी के अनुसार सड़ब तल्ला गांव के नागेंद्र सिंह राणा और कन्हैया सिंह राणा के अनुसार, बुधवार रात एक यूटीलिटी विकासनगर से बेल गांव जा रही थी, जिसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे। बेल गांव से कुछ दूरी पहले ही यूटीलिटी के ब्रेकफेल हो गए और वह करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।जबकि चालक सहित दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान राजेश सिंह, बेल मल्ला गांव के गोविंद सिंह खत्री व बेल तल्ला गांव के कुंवर सिंह सजवाण के रूप में हुई है। वही घायलों में बलबीर सिंह रावत निवासी सड़ब मल्ला गांव और चालक मनोज राणा निवासी सड़ब तल्ला अस्पताल में भर्ती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News