Connect with us

कुमाऊँ

उत्तराखंड बोर्ड- उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में नहीं पहुँच रहे शिक्षक

अल्मोड़ा। हर साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शिक्षक नहीं पहुँच रहे हैं। अल्मोड़ा में बनाये गए बोर्ड मूल्यांकन केंद्र में भी करीब 37 शिक्षक बिना बताए गायब हैं। शिक्षकों को अब विभाग ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा है।

जिले में अल्मोड़ा नगर में जीजीआईसी, रानीखेत में मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत, जीआईसी भिकियासैंण में मूल्याकंन का कार्य चल रहा है। यहां अल्मोड़ा जीजीआईसी में 11, मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में 11 और जीआईसी भिकियासैंण से 15 शिक्षक मूल्यांकन में नहीं आये हैं। जिनकी ड्यूटी लगाई गई थी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने बताया कि अनुपस्थित चल रहे सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  ब्रिटेन में NCA की हिरासत में रामनगर के कैप्टन अजय पंत, 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई..।
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News