Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आज केदारनाथ धाम पहुंचीं

उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आज केदारनाथ धाम पहुंचीं। केदारनाथ धाम में उन्होंने चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही मास्टर प्लान के फेस दो के तहत 21 प्रोजेक्टस की प्रगति की समीक्षा भी की।

गौरतलब है कि आगामी 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसके चलते यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा केदारनाथ तक पहुंच के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का काम किया जा रहा है। केदारनाथ में अधिकांश पुनर्निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन यात्रा शुरू होने से पहले रास्ता दुरुस्त कराने में जुटा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - बेटे को पूछतांछ के लिए हिरासत में ले गई पुलिस, छोड़ने की गुहार लगाकर थाने पहुंची मां ने सदमे में तोड़ा दम

More in Uncategorized

Trending News