Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-चोरी के बाद घर में अकेली रह रही 75 साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या

देहरादून। भंडारी बाग में लूट के बाद 75 साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं।

घर के भीतर अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा है।एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी।

उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News