Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड- यहां नदी में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

मीनाक्षी सक्सेना

मोरीः उत्तरकाशी जिले के मोरी बॉलक के खरसाड़ी में महिला के नदी में गिरने की सूचना सामने आई थी। जानकारी मिलते ही SDRF की टीम ने नदी में खोज अभियान चलाकर महिला का शव बरामद कर लिया। लेकिन, अब तक स्थिति साफ नहीं है कि महिला गिरी या उसने छलांग लगाई। कहा जा रहा है कि महिला ने छलांग लगाई थी।

जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली की खरसाड़ी के पास एक महिला नेनदी में गिर गई है। SDRF की टीम उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची।

SDRF की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर घनघोर अंधेरे में ही सर्च अभियान चलाया। टीम ने महिला का शव बरामद किया। महिला की पहचान कृष्णा जैन (42) पत्नी कश्मीर सिंह जैन निवासी खरसाड़ी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। टीम ने बताया कि महिला ने नदी में छलांग किन कारणों से लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें -  ‘शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया…’, राज्यसभा में भड़के खरगे, नड्डा ने दे दिए जांच के आदेश

More in Uncategorized

Trending News