Connect with us

Uncategorized

फिट इंडिया वीक के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियां डीएसबी कॉलेज में आयोजित की

मीनाक्षी

सरोवर नगरी नैनीताल में कुमायूं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराए जा रही युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया वीक के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियां डीएसबी कॉलेज में आयोजित की गई ।

निदेशक प्रोफेसर विजेटिंग डॉ ललित तिवारी ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा 3 से 9 दिसंबर 2024 फिट इंडिया वीक 2024 के अन्तर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्रतिभागियों के बीच शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई गतिशील गतिविधियों का आयोजन किया।कार्यक्रम में वार्म-अप अभ्यास, डॉज बॉल मैच, बॉल रिले प्रतियोगिता और फिटनेस और स्वास्थ्य पर केंद्रित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित विविध गतिविधियाँ शामिल थीं।
उन्होंने बताया कि यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट के उद्देश्यों के अनुरूप है, जो विद्यार्थियों को फिटनेस कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी

More in Uncategorized

Trending News