Connect with us

उत्तराखण्ड

मामूली सी बात पर खूब चले लाठी डंडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टांडा भनेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हो गया। दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि खूब लाठी डंडे भी चल गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद मामले में दस लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी का मामला गाली गलौज में बदल गया और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए।वही मारपीट में कई लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अपने स्तर से ही जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  बनबसा में गौवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

More in उत्तराखण्ड

Trending News