Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर के विकास ने जीता मिस्टर उत्तराखंड एवं मिस्टर कुमाऊँ का खिताब

रिपोर्ट – विनोद पाल

टनकपुर(चम्पावत )हल्द्वानी के दिल्ली पब्लिक स्कूल में सीनियर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग फीडरेशन द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुमाऊँ 50 से अधिक खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें टनकपुर गांव नायकगोठ के विकास सिंह ने मिस्टर कुमाऊँ का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए तीन माह से कड़ी मेहनत कर रहे थे। वहीं मिस्टर उत्तराखंड 75 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 2025 में कर्नाटक में होने वाले मिस्टर इंडिया के लिए सलेक्शन भी हुआ है इससे पूर्व भी वह कई बॉडी बिल्डिंग खिताब अपने नाम कर चुके है। उनके टनकपुर पहुंचने पर लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। बधाई देने वालो में विनय धामी, दीपक सिंह उर्फ बिट्ठल , महेश सिंह अनुराग सिंह, विकास सिंह, कमल सिंह विशाल सिंह, मोहित गड़कोटी, योगेश पांडे,आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  खानपुर में फिर आमने-सामने चैंपियन और उमेश कुमार! दो पुलों की मंजूरी के बीच ठोकी चुनावी ताल

More in उत्तराखण्ड

Trending News