Connect with us

उत्तराखण्ड

घर से गायब 16 साल की लड़की अल्मोड़ा टैक्सी स्टेंड में घूमती दिखी, पढ़िए पूरी खबर

अल्मोड़ा। टैक्सी स्टेंड पर संदिग्ध 16 साल की नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बालिका के परिजनों को सौंपा है। बालिका बागेश्वर स्थित अपने घर से बिना बताये गायब हो गयी थी।

अल्मोड़ा टैक्सी स्टेंड में 16 साल की लड़की इधर-उधर घूम रही थी। संदिग्ध लगने पर टैक्सी चालकों ने लड़की से पूछताछ की कोशिस की तो लड़की ने अपने बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद टैक्सी चालक नंदन राम ने जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए महिला थाना में मामले की सूचना दी।

सूचना पर महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला पुलिस कर्मियों के साथ टैक्सी स्टैण्ड पहुंची। महिला थानाध्यक्ष ने किशोरी से पूछताछ की तो किशोरी ने मुंह नहीं खोला। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने किशोरी को भरोसे में लेते हुए उसे समझाया। इसके बाद बालिका ने अपना नाम व स्वयं कपकोट बागेश्वर का होना बताया। किशोरी के पर्स से उसका आधार कार्ड बरामद हुआ जिसमें उसकी उम्र 16 साल थी।

बालिका के नाबालिग होने पर महिला थानाध्यक्ष ने सुरक्षा की दृष्टि किशोरी को महिला थाना ले आई।पुलिस ने किशोरी के परिजनोें से संपर्क किया तो परिजनों ने बताया कि बालिका बिना बताये घर से गायब हो गयी थी। जिससे घर के सभी लोग परेशान हो गये थे। पुलिस ने परिजनों को महिला थाना बुलाया और बालिका को सुपुर्द किया।

पूरे मामले में टैक्सी चालक ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बालिका की जानकारी पुलिस तक पहुंचायी। जबकि बालिका को परिजनों तक पहुंचाने में पुलिस ने अहम भूमिका अदा की। यदि कहीं आप को भी कोई संदिग्ध हालत में कहीं दिखाई दे तो आप भी जिम्मेदार नागरिक बन किसी के घर में खुशियां वापस लाने का काम कर सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तथ्यात्मक तौर पर प्रमाणित हुआ सांसद अजय भट्ट पर सासंद निधि खर्च न कर पाने का आरोप: प्रकाश जोशी

More in उत्तराखण्ड

Trending News