Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसमअलर्ट-इन जिलों में गर्ज-चमक के साथ वर्षा,आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की संभावना का यलो अलर्ट जारी

देहरादून। राज्य में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने फिर 28-29 मई को येलो अलर्ट जारी किया है।फिलहाल मौसम से राहत के आसार नहीं है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य में 29 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा जिसको लेकर पहाड़ से मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश व झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 27 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने के अलावा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 और 29 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाओं के चलने की संभावना है। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 29 मई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिसके चलते राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  गैरसैंण को CM धामी ने दी करोड़ों की सौगात, 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

More in उत्तराखण्ड

Trending News